पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि रविवार शाम थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत प्राणपट्टी मुसहरी टोला में छापेमारी की गई। इस दौरान परमानंद ऋषि के 40 वर्षीय पुत्र रामकुमार ऋषि के घर से 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से रामकुमार ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...