पूर्णिया, नवम्बर 20 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देवोत्थान एकादशी व्रत शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दिन पुरुष एवं महिलाओं ने उपवास रखा और आंगन में अष्टदल अरिपन बनाया। घर में भगवान के चरणों की आकृति बनाई गई और पूजा अर्चना की गयी। यह मान्यता है कि भगवान इसी रास्ते से आएंगे। इस दौरान लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि एवं शांति की मंगलकामना की। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी, प्रबोधिनी और हरिबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को योगनिद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागृत होते हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: देवोत्थान एकादशी के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य इसी के साथ चार महीने के चातुर्मास का समा...