पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बंगला सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर मरंगा गुड मिल्की स्थित बाबा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में डेढ़ माह तक चलने वाले निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर काफी संख्या में उपस्थित शिवभक्तों एवं स्थानीय लोगों ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल से गुंजायमान हो उठा।। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने सभी शिवभक्तों को बंगला सावन की पहली सोमवारी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देवों के देव महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण प्रदान करें। यह भी पढ़ें- Purnia News: श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा कर लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद ...