Purnia News: दूसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर परमान, नदी किनारे के गांवों में बढ़ी चिंता
पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण अररिया और पूर्णिया जिले में परमान नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को दूसरे दिन भी परमान नदी खतरे के निशान से ऊपर बहती रही, जिससे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। वहीं महानंदा और कनकई नदी के जलस्तर में कमी दर्ज होने से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। बायसी प्रखंड के आसजा मवैया पंचायत के बड़ा रहुआ, मवैया, मथुरापुर, सोती टोला, पहाड़िया, खुटिया, दोघड़िया समेत कई गांवों के निचले इलाकों में परमान नदी का पानी फैलने लगा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया-अररिया में परमान नदी खतरे के निशान से ऊपर लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.