पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के खगहा से डकैता जाने वाली नहर के पास रविवार को मिले करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के शव की सोमवार को दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है। वहीं गला और पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए जाने के बाद पुलिस हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास के थानों में हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास और वहां आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इससे वृद्ध के घटनास्थल तक पहुंचने ...