Purnia News: दूसरे दिन अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर-13 एवं अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-13 बालक वर्ग में मधेपुरा के उत्कर्ष रिगन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पटना के विराट नारायण उपविजेता रहे। पटना के एल्विन बोरो एवं अनिकेत राज सेमीफाइनल तक पहुंचे। अंडर-15 बालक वर्ग में पटना के आयुष मिश्रा ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सहरसा के हिमांशु कुमार उपविजेता रहे। पटना के विराट नारायण एवं एल्विन बोरो सेमीफाइनलिस्ट रहे। अंडर-13 बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की निलांजना ने विजेता का खिताब जीता, जबकि सहरसा की कीर्ति मिश्रा उपविजेता रहीं। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में रमेश च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.