पूर्णिया, नवम्बर 29 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा-बड़हरा मुख्य सड़क पर ठाढ़ी दार पुल के समीप सड़क किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर एक बच्चा भी सवार था। मृतक की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक वार्ड नंबर चार निवासी शिवनारायण ऋषिदेव के 44 वर्षीय पुत्र शीरो ऋषिदेव के रूप में हुई है। वहीं घायलों में धमदाहा थाना क्षेत्र के ढोकवा गांव निवासी 35 वर्षीय भोला ऋषि और 45 वर्षीय शुवीरू ऋषि शामिल है। बताया जाता है कि स्प्लेंडर बाइक बीआर 11 बीएल 5235 पर चार लोग सवार होकर बड़हरा की ओर से धमदाहा आ रहे थे। बाइक शीरो ऋषिदेव चला रहे थे। उनके साथ भोला ऋषि, शुवीरू ऋषि और एक बच्चा भी था। बाइक के पीछे एक बोर...