Purnia News: दुर्गा पूजा में सुरक्षा रहेगी सख्त, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी। मेले की गतिविधियों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। वहीं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मंगलवार देर शाम सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पावर ग्रिड परिसर में हुई पूजा समिति की बैठक में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने कहा कि पूजा और मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होगी। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। विवाद उत्पन्न करने वाले लोगों और मनचले युवकों पर भी नजर रहेगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर चर्चा, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.