Purnia News: दुर्गा पूजा पर ग्रीन पूर्णिया ने सफाई का चलाया अभियान, मंदिर की साफ सफाई की
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी शारदीय दुर्गा पूजा के पावन अवसर को देखते हुए ग्रीन पूर्णिया संस्था द्वारा शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्था के सदस्यों ने रविवार को लायंस क्लब दुर्गा मंदिर और मधुबनी दुर्गा मंदिर के सफल अभियान के बाद दुर्गाबाड़ी स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर तथा ठाकुरबाड़ी परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सदस्यों ने मंदिर प्रांगण, आसपास के परिसर और रास्तों की गहन सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण तैयार किया। इस विशेष अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अभियान का नेतृत्व करते हुए आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को संदेश भी दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: नवरतन दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.