पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चंपानगर स्थित दुर्गा मंदिर और रामनगर राजघराना परिवार द्वारा रामनगर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में राजकीय परंपरा के साथ दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रविवार की शाम चंपानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने की। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था और प्रतिमा विसर्जन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान दोनों प्रमुख पूजा स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। थानाध्यक्ष ने पूजा committees को प्रतिमा स्थल और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा आयोजन के ल...