Purnia News: दुर्गा पूजा को लेकर धमदाहा थाना में बैठक संपन्न
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा, दशहरा मेला एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर धमदाहा थाना परिसर में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंचल अधिकारी आलोक कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से पर्व के दौरान होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष तीनों ही नए हैं। ऐसे में बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा एवं दशहरा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ पर्व के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के बीच सूचना के आदान-प्रदान और आपसी समन्वय के तरीके पर चर्चा करना भी था। यह भी पढ़ें- Pakur Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.