पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर मीरगंज में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पावर ग्रिड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा पंडाल, रावण वध, मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने तथा मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने पर विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: दुर्गापूजा की तैयारी पर बैठक में हुई चर्चा मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और आवागमन को व्यवस्...