पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: बनमनखी संवाद सूत्र: दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की ओर से बीएनएस की धारा 126 के तहत जारी नोटिस पर विवाद खड़ा हो गया है। नोटिस पाने वाले कुछ लोगों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार को आवेदन सौंपकर नोटिस से नाम हटाने की मांग की है। पूर्व वार्ड पार्षद शिवशंकर मंडल समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि बिना उचित सत्यापन के राजनीतिक दुर्भावना से उनके नाम शामिल किए गए हैं। आवेदन में शिवशंकर मंडल ने कहा कि उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वे हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: दुर्गापूजा को लेकर 430 असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई इसके बावजूद बनमनखी पुलिस के कथित भ्रामक प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें शांति भंग करने ...