Purnia News: दुर्गापूजा को लेकर पंडालों एवं रूटों का एसएसपी ने लिया जायजा
पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने दुर्गापूजा को लेकर रविवार संध्या शहर में बाइक गश्ती की। सादे लिबास में सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर के साथ उन्होंने पूजा पंडालों एवं रूटों का जायजा लिया। उन्होंने पूजा आयोजन समितियों के सदस्यों से मिलकर पंडालों में प्रवेश एवं निकास की पर्याप्त व्यवस्था पर बल दिया गया। उसी तरह आवश्यक जगहों पर पुलिस-पब्लिक सहयोग से सीसीटीवी कैमरों के इंस्टॉलेशन पर फोकस किया। एसएसपी ने सुरक्षा मानकों एवं ट्रैफिक व्यवस्था की भौतिक समीक्षा की एवं इसके लिए साथ चल रहे एसडीपीओ को निर्देश दिया। मेला के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं शोहदेबाजी पर लगाम के लिए एसडीपीओ को विशेष रूप से निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पंडालों में महिला जवान, चौराहों पर सादे लिबास में रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.