पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर करीब 95 हजार रुपये मूल्य की नकदी और सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मधुवन वार्ड संख्या-3 निवासी सरोज कुमार पिता जागेश्वर साह चोपड़ा बाजार स्थित सब्जी मंडी में अपनी दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर जांच करने पर सीसीटीवी कैमरा, एलईडी, गल्ले में रखे 35 हजार रुपये नकद, करीब 13 हजार रुपये के सिक्के तथा 10 और 20 रुपये के नोट गायब मिले। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 95 हजार रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मिलने...