Purnia News: दीपावली पर रूपौली के मां काली मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 11 से 14 नवंबर तक लगेगा मेला
पूर्णिया, नवम्बर 6 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। दीपावली को लेकर रूपौली प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सजावट का काम अंतिम चरण में है। अब श्रद्धालुओं को दीपावली के दिन का इंतजार है। दीपावली के अवसर पर यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर लगने वाला भव्य मेला भी क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रूपौली स्थित मां काली मंदिर में दीपावली और छठ के अवसर पर वर्ष 1938 से ही मेले का आयोजन होता आ रहा है। मंदिर का पुनर्निर्माण वर्ष 1993 में सार्वजनिक जनसहयोग से कराया गया था। दीपावली की रात वैदिक मंत्रोच्चार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.