पूर्णिया, नवम्बर 9 -- पूर्णिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन Purnia News: पूर्णिया। दीपावली, काली पूजा, भैया दूज एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान एवं अजय हॉस्पिटल, गणेशपुर परोरा पूर्णिया के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिवत शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर एवं चेयरमैन रंजीत रमण तथा अजय हॉस्पिटल के सुप्रीटेंडेंट डॉ. एस.के. सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अजय हॉस्पिटल के सुप्रीटेंडेंट डॉ. एस.के. सिन्हा, संस्थान की सचिव कंचन भारती एवं प्रिंसिपल सुधाकर कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर एवं चेयरमैन रंजीत रमण ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि...