पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर मध्य विद्यालय जलालगढ़ में दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 67 दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता की जांच की गई। जांच के लिए बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी बड़ी संख्या में पहुंचे। शिविर में चिकित्सक डॉ. रजक रोहन एवं डॉ. नंद चौपाल ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद पात्र बच्चों के यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन लिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे जांच कराने पहुंचे, जिससे शिविर में काफी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- सुपौल : शिविर का आयोजन कर 17 बच्चे को दिया गया प्रमाणपत्र शिविर में छह श्रवण बाधित बच्चों की ऑडियोमेट्री ...