पूर्णिया, सितम्बर 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में दिव्यांगों को जरूरत की स्थिति में लाभ प्रदान कराने के लिए दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनाए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। इस जांच शिविर में चिकित्सक की टीम के माध्यम से उनके दिव्यांगता के अनुरूप जांच कर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। यह सुविधा जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंड अस्पताल तक सुनिश्चित है। इसके लिए जिले से लेकर सभी अन्य अस्पतालों में अलग-अलग दिन निर्धारित हैं। जिला मुख्यालय में सिविल सर्जन कार्यालय अर्न्तगत देखरेख कर रहे अभिजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय में पिछले चार माह में 460 आवेदन प्राप्त हुए। इन प्राप्त आवेदन में 296 दिव्यांग को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण पत्र प्...