Purnia News: दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का हुआ वितरण
पूर्णिया, जुलाई 17 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बुनियादी केंद्र बनमनखी में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल, चार्जर, बैसाखी, हेलमेट एवं अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इस दौरान नौ दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में विधायक कृष्ण कुमार ऋषि एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने लाभुकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बिहार एक नया अध्याय लिख रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.