पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। अमौर विधानसभा क्षेत्र के बैसा प्रखंड अंतर्गत सिरसी में दिवंगत पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान की आत्मा की शांति के लिए इसाल-ए-सवाब कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री के 12 सितंबर को आकस्मिक निधन के बाद क्षेत्र में लगातार शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। वहीं उनके निज आवास परिसर स्थित कब्रगाह पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर उनके लिए दुआ कर रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पूर्व मंत्री के करीबी रहे जाहिद आलम, अब्दुल बारी, मरगूब आलम, शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, फिरोज आलम, ध्रुव राय, अब्दुल हकीम, साबिर सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी में फातिहा और कुरआन-ख्वानी का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत पूर्व मंत्री की मगफिरत और बुलंद दर्जात के लिए विशेष दुआ की गई। मौके पर म...