पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को सुबह से ही आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। सुबह नौ बजे के बाद शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कभी बादल तो कभी बारिश यह सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहा। सोमवार को 14 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान गली मोहल्ले में जल जमाव से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को जलजमाव के कारण दिक्कत हुई। दोपहर में स्कूल से लौटे स्कूली बच्चों के साथ अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. यह भी पढ़ें- Purnia News: 17 से 22 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारीकिसानों को राहत, धान के फसल को फायदा : -हल्की हल्की बारिश होते रहने ...