पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के मोगलिया पुरंदाहा गांव वार्ड संख्या 15 में किराना दुकान से दिनदहाड़े 1.11 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दुकानदार रंजीव कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुकानदार के अनुसार, वह दोपहर करीब तीन बजे दुकान के बाहर बरामदे में सो गया था। इसी दौरान मोगलिया पुरंदाहा वार्ड संख्या 14 निवासी विजय राय के 24 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार ने कथित रूप से दुकान में घुसकर तीन अलग-अलग स्थानों पर रखे 1.11 लाख रुपये निकाल लिए। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ जिसमें युवक रुपये निकालते हुए दिखाई दे रहा है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...