Purnia News: दालकोला परिवहन जांच चौकी : अनाधिकृत कर्मियों के वाहन जांच पर डीटीओ से मांगा स्पष्टीकरण
पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को दालकोला स्थित परिवहन जांच चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जांच चौकी की संपूर्ण कार्यप्रणाली, कर्मियों की उपस्थिति, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई तथा वाहनों की जांच स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जांच चौकी पर केवल कार्यपालक सहायक एवं होमगार्ड उपस्थित पाए गए, जो वाहनों की जांच कर रहे थे। चूंकि वे वाहन जांच के लिए अधिकृत नहीं हैं, इसलिए जिलाधिकारी ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए दालकोला चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के अधिकृत पदाधिकारी की 24 घंटे (24x7) मौजूदगी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अनाधिकृत कर्मियों द्वारा वाहनों की जांच किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी से अविलंब स्पष्टीकरण समर्पित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.