पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की टीम ने रविवार को दालकोला चेकपोस्ट से 3.852 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर समेकित जांच चौकी दालकोला चेकपोस्ट पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मद्यनिषेध टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद किया। मौके से तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जब्त गांजा और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बायसी थाना को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...