Purnia News: दालकोला चेकपोस्ट पर 2.220 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने समेकित जांच चौकी दालकोला पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुल 2.220 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही एक किया सेल्टोस कार जब्त की गई है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जांच चौकी पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी क्रम में झारखंड नंबर की एक कार जेएच 01 डीडब्ल्यू-0956 से 0.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली गई। वहीं, दूसरी कार्रवाई में एक अन्य व्यक्ति को 1.500 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में गिरफ्तार अभियु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.