Purnia News: दनसार में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ। एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के दनसार गांव में पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दनसार गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी राधा दास के 35 वर्षीय पुत्र वासुदेव दास के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दनसार गांव में शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक रामकिशोर और राजेश कुमार गुप्ता सहित पुलिस बल ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान रसोईघर के बगल में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर पीले रंग के प्लास्टिक में रखी विभिन्न प्रकार की विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.