Purnia News: थ्री-व्हीलर की ठोकर से सड़क किनारे खड़े किसान की मौत
पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली थाना क्षेत्र में दुर्घटना में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान डोभा मिलिक पंचायत के बिहारी सिंह टोला निवासी उमा शंकर सिंह (65) के रूप में हुई है। वे पेशे से किसान थे और खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम उमा शंकर सिंह अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान मोहनपुर की ओर से आ रही एक बजाज गोगो थ्री-व्हीलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल रूपौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रूपौली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.