Purnia News: थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं सभी पूजा समिति के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। एडिशनल एसपी जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारी सोशल मीडिया की भी निगरानी करेंगे। कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी या अभद्र पोस्ट नहीं करें। उन्होंने पूजा समितियों को निर्धारित रूट एवं समय सीमा के अनुसार प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही। मौके पर दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दुर्गा पूजा में डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पूजा पंडालों में सभी व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.