Purnia News: थाना के सामने 28 लाख की चोरी, दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
पूर्णिया, सितम्बर 26 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित धमदाहा थाना के ठीक सामने गोल्ड हाउस ज्वेलरी दुकान में करीब 28 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की घटना के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना के बाद से धमदाहा बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोर दुकान के पीछे सीढ़ी के रास्ते अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान के ताले काटे और सीसीटीवी कैमरे को ऊपर की ओर मोड़ दिया। चोरों ने गैस कटर से दुकान के लॉकर को काटकर करीब सात से आठ किलो चांदी के आभूषण तथा 50 से 60 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। थाना गेट के ठीक सामने हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यवसायियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.