Purnia News: थाना के सामने खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार रुपये की चोरी
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना के सामने एक दुकान पर खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़िता ने काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान का पता नहीं चल सका। मदरौनी गांव निवासी रुदल मंडल की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि वह अपने देवर के साथ शुक्रवार को धमदाहा आई थी। उसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की धमदाहा शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद उसने रकम को बाइक की डिक्की में रख दिया। इसके बाद वह मोबाइल का चार्जर खरीदने एक दुकान पर गई थी। इसी दौरान बच्चे केक खरीदने के लिए उसे थाना के सामने स्थित एक दुकान पर ले गए। उसने बाइक दुकान के सामने खड़ी कर दी और केक खरीदने लगी। इसी बीच चोरों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये समेत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.