पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और दीपावली पर अपने घर वाले ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर बेबस नहीं होंगे, क्योंकि सरकार उनके लिए बसें चला रही है। त्योहार में घर आने की तैयारी कर रहे पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए बिहार सरकार ने बस सेवा के माध्यम से यात्रियों को राहत देने की पहल की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 5 नवंबर से 25 नवंबर तक दिल्ली से किशनगंज के लिए नॉन एसी बस सेवा संचालित करने की योजना है। इस अवधि में यात्रियों को घर पहुंचने के लिए एक अतिरिक्त परिवहन विकल्प मिलेगा। दिल्ली और पंजाब में काम करने वाले बिहार के हजारों लो...