पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही शहर से लेकर गांव तक मिठाई की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में तरह-तरह की मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावट का खतरा भी बढ़ गया है। शहर के मधुबनी बाजार, भट्टा बाजार,खुशकीबाग,गुलाबबाग,जनता चौक, लाइन बाजार के साथ साथ शहर के विभिन्न मुख्य बाजारों के अलावा चौक-चौराहों और फुटपाथों पर भी अस्थायी मिठाई की दुकानें लग गई हैं। इन दुकानों पर खुले में रखी मिठाइयों पर धूल की परत जमती दिखाई देती है। वहीं, मक्खियां मिठाइयों के आसपास भिनभिनाती रहती हैं। कई जगह मिठाइयां बिना ढके रखी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : त्योहार के मौसम में मिलावटी मिठाईयों का खतरा ऐसे में इनके दूषित होने की आशंका बनी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार खुले में र...