पूर्णिया, नवम्बर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य लक्षित आबादी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से भीड़ भाड़ वाले स्टेशनों पर विशेष एकीकृत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पूर्णिया कोर्ट तथा रेलवे स्टेशन पूर्णिया जंक्शन पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति बिहार पटना के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन तथा जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में अभियान के तहत जिले में कुल 17 जगहों पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किए जाने का लक्ष्य है। इसी कड़ी में यह विशेष शिविर जिले के अलग अलग जगहों पर आयोजित हो रहे...