पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। त्योहारी मौसम में ट्रेनों एवं प्लेटफॉर्मों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हेडक्वार्टर के निर्देश पर बनमनखी पोस्ट अन्तर्गत पड़ने वाले पूर्णिया कोर्ट से बैजनाथपुर तथा बनमनखी- बिहारीगंज रेलखंड पर आरपीएफ के अधिकारी लगातार अभियान चला रहे हैं। आम दिनों में एक्सप्रेस ट्रेनों में स्कॉर्ट पार्टी चलती है, परन्तु मौजूदा समय में लोकल ट्रेनों में भी आरपीएफ की स्कॉर्ट पार्टी को लगाया गया है। खासकर रात में चलने वाली लोकल ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ ने खास प्लान किया है। आरपीएफ के बनमनखी पोस्ट के प्रभारी विजय शंकर ने बताया कि वैसे तो लोकल ट्रेनों की हर स्टेशन पर जीआरपी की ओर से चेकिंग होती है, परन्तु त्योहार को लेकर अब आरपीएफ भी जीआरपी के साथ समन्वय स्थापित कर चेकिंग अभियान को...