पूर्णिया, अगस्त 11 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग एनएच 131ए पर श्रीनगर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना कि जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मटिया निवासी प्रकाश ऋषिदेव कि 35 वर्षीय पत्नी कारी देवी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार कारी देवी रविवार शाम अपने घर से पैदल रिश्तेदार को हरी सब्जी देने दीवानगंज जा रही थीं। वह सड़क किनारे अपनी दिशा में चल रही थीं। रानीपतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात कार ने पीछे से उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- Katihar News: हाईवा की ठोकर से सब्जी विक्रेता की हुई मौत ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद...