Purnia News: तेंदुए की दस्तक से टीकापट्टी क्षेत्र में दहशत, बकरी के बच्चे का शिकार करने का दावा
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। सोमवार की रात गोरियर सैरा टोला गांव में तेंदुआ देखे जाने के दावे के बाद मंगलवार की रात छोटी शिशवा गांव में भी ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। हालांकि वन विभाग की ओर से अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। छोटी शिशवा गांव निवासी रामानंद मंडल ने बताया कि मंगलवार की रात एक घर के दरवाजे के समीप जाफरी के पास आहट सुनाई दी। ग्रामीणों को लगा कि कोई कुत्ता होगा। जब लोग उसे भगाने के लिए पहुंचे तो वहां कुत्ता नहीं बल्कि कोई दूसरा जानवर दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। रात होने के कारण ग्रामीणों ने किसी तरह जानवर को वहां से भगाया। घटना के बाद से गांव में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.