पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा के आसपास मिल्की के समीप तेंदुआ को लेकर लोगों में दहशत बना हुआ है। विगत चार दिनों से तेंदुआ के डर से लोगों को परेशानी बढ़ने लगी है। लोग खेत खलिहान जाने से कतराते हैं। हालांकि वन विभाग की टीम दिन रात तेंदुआ की खोज में डेरा डाले हुए हैं। इसके बाद भी तेंदुआ का कोई ठिकाना नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: तीन दिनों से तेंदुआ की तलाश, लोगों में दहशततेंदुए की पहचान वन विभाग की टीम को तेंदुआ का पैर का निशान नहीं मिला है। कुछ लोगों का मानना है कि तेंदुआ एक सप्ताह से अधिक एक स्थान पर नही टिकता है। अभी तक किसी के मवेशी खाने की सूचना नहीं मिली है। जोड़ा तेंदुआ होने की खबर फैलने से लोगों में दहशत है। तेंदुआ नहीं मिलने से लोगों में भी डर बना हुआ है।वन विभाग की जांच इस संब...