Purnia News: तुलसीदास की जयंती पर रामचरितमानस की रचनाओं पर चर्चा
पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। पीएसडी कॉलेज हरदा, राजकीय डिग्री महाविद्यालय कामाख्या स्थान, कृत्यानंद नगर, मध्य विद्यालय उपरैल बैगना और माध्यमिक विद्यालय हरदा में तुलसीदास की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास के साहित्यिक योगदान और उनके द्वारा रचित रामचरितमानस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि तुलसीदास की रचनाएं आज भी समाज को संस्कार, मर्यादा और नैतिकता का संदेश देती हैं। मौके पर डॉ. शिव कुमार, प्रो. कुमारी मृदुलता, अर्चना, दिनेश पासवान, शमीम अख्तर, विनोद कुमार, विवेक कुमार, पूर्णिमा, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रो. डॉ. अजय कुमार सहित शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ब्रजकिशोर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.