Purnia News: तीसरी कसम की यादें संजोए है गुलाबबाग मेला का इतिहास
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। गुलाबबाग मेला सिर्फ खरीदारी और मनोरंजन का केंद्र नहीं रहा, बल्कि इसके इतिहास में हिंदी सिनेमा की भी एक खास याद जुड़ी है। वर्ष 1966 में फणीश्वरनाथ रेणु की रचना पर बनी चर्चित फिल्म 'तीसरी कसम' में गुलाबबाग मेले की झलक देखने को मिली थी। फिल्म में मेले में लगे थियेटर और वहां के माहौल को जिस तरह पर्दे पर उतारा गया, उसने गुलाबबाग की पहचान को कोसी-सीमांचल से बाहर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिल्म का चर्चित गीत 'पान खाए सैंया हमार' भी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। गीत और फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ गुलाबबाग मेले का दृश्य भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। फिल्म में राजकपूर और वहीदा रहमान जैसे कलाकारों की मौजूदगी तथा रेणु की कहानी ने इसे अलग पहचान दी। फिल्म के माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.