पूर्णिया, अगस्त 23 -- Purnia News: अमौर-बैसा, एक संवाददाता। आज सावन की अंतिम सोमवारी है। अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित तीर्थेश्वर नाथ मंदिर शिव भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है । इस मंदिर में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा बेलगच्छी परमान नदी से कांवर में जल भरकर बोल बम का नारा लगाते हुए अटूट श्रद्धा व विश्वास के साथ भोला बाबा को जल अर्पित करते हैं तथा शिवरात्री के मौके पर यहां भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता है, जहां सभी समुदाय के लोग भाग लेकर साम्प्रदायिक सद्भाव की परंपरा निभाते हैं। शिवरात्री मेला को लेकर आसपास के गांवों में उत्सव का माहौल बना रहता है। इस मंदिर के समीप ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर एवं पोखर है जिसका अपना अलग महत्व है। बुजुर्गों के अनुसार दुर्गा ...