Purnia News: तीन सौ साल पुराने बरगद के पेड़ से जुड़ी है मां काली की आस्था
पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में स्थित करीब तीन सौ वर्ष पुराना विशाल बरगद का पेड़ आज भी लोगों की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। इसी बरगद के पेड़ के समीप मां काली का भव्य मंदिर स्थापित है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली पूजा के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। यहां मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना की कहानी करीब तीन सौ वर्ष पुरानी है। बताया जाता है कि रानीगंज हांसा से एक नवविवाहिता दुल्हन आगमन के बाद विष्णुपुर गांव के स्वर्गीय मुकुंद झा के परिवार में आई थी। मैथिली परंपरा के अनुसार दुल्हन अपने आंचल में खोइछा लेकर आई थी, जिसे गोसाईं घर में खोलकर रखना था। लेकिन लाख प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.