पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना पुलिस ने रविवार देर रात विशेष अभियान चलाकर वारंटी एवं कुर्की वारंट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रामनगर मोहना टोला निवासी वारंटी दिनेश यादव एवं जीतो यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, कुर्की वारंट के एक मामले में मीरमिलिक निवासी प्रभु ऋषि को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: फरार कुर्की-जब्ती का वारंटी गिरफ्तार उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात अलग-अ...