पूर्णिया, सितम्बर 15 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। तीज पर्व को लेकर बैसा और अमौर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को उत्साह का माहौल रहा। पर्व को लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए रौटा बाजार में दिनभर काफी चहल-पहल रही। वहीं सुहागिन महिलाएं श्रृंगार कर विधि-विधान से निर्जला व्रत करती नजर आईं। महिलाओं ने अपने अखंड सुहाग और पति की लंबी आयु की कामना के साथ तीज व्रत रखा। यह भी पढ़ें- सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्यहरितालिका तीज का महत्व पुरोहित देव नारायण झा ने बताया कि तीज व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं अखंड सुहाग और पति की दीर्घायु की कामना के लिए करती हैं। कई स्थानों पर अविवाहित कन्याएं भी अच्छे और गुणवान पति की प्राप्ति की कामना से यह व्रत रखती हैं। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अन...