Purnia News: तिरंगा एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दिया आवेदन
पूर्णिया, नवम्बर 14 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को छठ पर्व पर तिरंगा लाइट से रोशन करने की पहल के बीच अब गुदड़ी बाजार से स्टेशन रोड तक भी तिरंगा लाइट लगाने की मांग उठ रही है। इसको लेकर विक्रम कुमार ने नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर उक्त सड़क पर भी तिरंगा लाइट लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि पोस्ट ऑफिस रोड से से मदारघाट एवं बरैटा तक तिरंगा लाइट लगाने की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में गुदड़ी बाजार से स्टेशन रोड कसबा का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। इस सड़क पर भी तिरंगा लाइट लगाई जानी चाहिए ताकि शहर की अन्य प्रमुख सड़कों की तरह यह मार्ग भी रोशनी से जगमग हो सके। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाजार समिति छठ घाट का सौंदर्यकरण में जुटी युवाओं की टोली
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.