Purnia News: ताला तोड़ घर से सामान गायब करने का आरोप
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ताला तोड़ घर से सामान गायब करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में सहायक खजांची थाना के महबूब खां टोला स्थित कालिया स्थान रोड निवासी देव दीपा मजूमदार ने थाना से लेकर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। वह परिवार के साथ दिल्ली में रहती में है। महबूब खां टोला में उनका पैतृक घर है। 15 अक्टूबर को अज्ञात लोगों ने मूल ताला को तोड़ कर उनके घर में रखे सामानों को गायब कर दिया। मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सहायक खजांची थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित का रिश्तेदार से सम्पत्ति विवाद है। दोनों को नोटिस कर बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.