Purnia News: तरुणोदय परिषद 18 दिसंबर को मनायेगा 34वां स्थापना दिवस समारोह
पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। तरुणोदय सांस्कृतिक विकास परिषद की ओर से 18 दिसंबर 2026 को 34वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इसे लेकर खगहा मीरगंज स्थित श्री हरि साहित्य सदन में परिषद के संस्थापक कैलाश बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पिछले आयोजन का आय-व्यय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही हिंदी की लोकप्रिय पत्रिका तरुणोदय के प्रकाशन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। गोष्ठी में स्थापना दिवस समारोह को बेहतर ढंग से आयोजित करने पर चर्चा हुई। परिषद के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे। इस मौके पर परिषद के उपसचिव देवेश चौधरी, सचिव प्रभाकर परवाना, नितेश ठाकुर, निखिल और श्याम सुंदर साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.