Purnia News: तकनीकी शिक्षा में अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी : प्राचार्य
पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्रों के लिए शुक्रवार को आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट और तकनीकी शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. मूनिम लतीफी ने कहा कि पॉलिटेक्निक जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर तकनीकी कौशल और व्यक्तित्व निर्माण का अवसर है। उन्होंने छात्रों से नियमित कक्षाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करने, अनुशासन का पालन करने तथा समय का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों एवं विभिन्न समितियों के नोडल पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.