पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशामुक्त बिहार अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन एवं मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को मद्यनिषेध विभाग की टीम ने मरंगा थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और दुर्गम स्थानों पर ड्रोन कैमरे की मदद से सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 36 लीटर अवैध जावा शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त 455 किलोग्राम जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान ड्रोन तकनीक की मदद से अवैध शराब बनाने और रखने के ठिकानों का पता लगाया गया। इसके बाद मद्यनिषेध विभाग की टीम ने संबंधित स्थलों पर कार्रवाई की। बरामद 36 लीटर जावा शराब और 455 किलोग्राम जावा गुड़-महुआ को मौके पर ही विधिवत विनष्ट कर दिया गया। मद्यनिषेध विभाग के अधिक...