पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: पूर्णिया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधायक विजय खेमका के आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के सदस्यों से मिलकर इस कठिन समय में उनके प्रति अपनी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरी संवेदना खेमका परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। एमएलसी प्रतिनिधि अरविंद कुमार भोला शाह ने भी विजय खेमका एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक ...